नवविवाहित दंपत्ति ने बैरागढ़ स्कूल के बच्चों को दी दो कंप्यूटर की सौगात
देवास: शहर की सामाजिक संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन की पहल पर ग्राम बैरागढ़ के शासकीय हाईस्कूल के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सहयोग मिला है। शहर के एक नवविवाहित दंपत्ति ने स्कूल को दो कंप्यूटर भेंट किए।
एक्ट ईव फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सचिव किशोर असनानी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने दो कंप्यूटर की मांग रखी थी। इस संबंध में जब शहर के नवविवाहित दंपत्ति से चर्चा की गई तो समाजसेवी व्यवसायी श्रीमती भावना एवं श्री अंकित गुप्ता ने सहर्ष सहमति दी और बच्चों के लिए कंप्यूटर देने का निर्णय लिया।
आज आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों ये कंप्यूटर बच्चों और स्कूल स्टाफ को सौंपे गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाधिकारी राजीव सूर्यवंशी, पूर्व बीईओ अजय सोलंकी तथा समाजसेवी हिंदुजा जी उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजीव सूर्यवंशी और अजय सोलंकी ने कहा कि हम पिछले दस वर्षों से एक्ट ईव फाउंडेशन से जुड़े हैं और संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के साक्षी रहे हैं। ग्रामीण स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर भेंट करने के इस नेक कार्य के लिए हम दानदाता अंकित गुप्ता जी और पूरी संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं। हमें आशा है कि शिक्षा के क्षेत्र की कमियों को हम मिलकर दूर करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस मौके पर श्री हिंदुजा, संस्था के आलेख वर्मा, नवप्रीत अरोरा,राहुल परमार, अशोक शर्मा, एडवोकेट धर्मेंद्र मालवीय, सुनील अयाचित, ईसाक शेख, श्रीमती गुलाब वर्मा, अमल बेरा,श्रीमती काकोली बेरा, श्रीमती मीता सिंह, रजनी वाडेकर, बबीता वर्मा, पूजा देवल और होनहार पुराणिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन चिमन लोधी ने किया तथा आभार व्यक्त प्राचार्या श्रीमती सरिता पाटीदार ने किया।

0 Comments