नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्ति पर उठा प्रतिनिधित्व का सवाल कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
देवास। देवास नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री ने नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सामाजिक और महिला प्रतिनिधित्व की अनदेखी की गई है। प्रतीक शास्त्री ने बताया कि नगर निगम में सात एल्डरमैन पिछड़ा वर्ग से तथा केवल एक महिला को नियुक्त किया गया है। क्या भारतीय जनता पार्टी देवास में सामाजिक संतुलन और सभी वर्गों के समान प्रतिनिधित्व में विश्वास नहीं रखती? उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के योग्य प्रतिनिधियों को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। लोकतंत्र की मजबूती सभी वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी से ही संभव है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को पर्याप्त अवसर देने के दावों के बावजूद देवास नगर निगम की एल्डरमैन नियुक्तियों में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए गए हैं।

0 Comments