देवास। उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती में मियां मोहसिन अखाड़ा के सावेज पहलवान ने 77 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता। सावेज ने अंडर 23 में आशीष सोनकर जबलपुर को फायनल में हराकर जीत हासिल की। सावेज हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हबीब उस्ताद के पोते एवं सम्मु पहलवान के पुत्र सावेज की सफलता पर विधायक गायत्री राजे पवार, विजय पंडित, अंसार एहमद हाथीवाले, शौकत हुसैन, अर्जुन यादव, सुभाष शर्मा, आबिद खान पूर्व पार्षद, बाली घोसी पार्षद, संतोष मोदी, नईम पहलवान, भेरू पहलवान, दिलीप महाजन, लियाकत मिलन, जाकिरउल्लाह शेख, मनोज राजानी, तिलकराज पहलवान, गुरूचरण पहलवान, मनीष पहलवान आदि ने बधाई दी।

0 Comments