जनसुनवाई में अपर कलेक्टर द्वय ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास, 21 जुलाई 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में आयोजित हुई। अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कृषि भूमि का नामांतरण कराने, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत दिलाई जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमांकन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर द्वय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments