Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

देवास में निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
रथ यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी तथा हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी अखिल भारतीय चंद्रवंशी खटीक समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर चौधरी बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, विक्रम मुकाती,
विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लडुमल चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डालचन कलमोदिया, जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, युवा संगठन देवास जिला अध्यक्ष रोहित देथलिया, युवा संगठन जिला अध्यक्ष राहुल गरीब किसान, प्रदीप चौधरी, मनोहर लाल मंडलोई, अशोक पटेल (चंदाना), सतीश चौधरी राजोदा विजेंद्र पटेल (गोरवा), राजू अकेला, संदीप चौधरी (राजोदा), शिवम चौधरी, गोपाल मुकाती, डॉ. कमल पटेल, सुरेश धनोरा, गोपाल धनोरा, गणेश पटेल (पार्षद), अर्जुन चौधरी, मुकेश कामदार, राजन पटेल (बालाजी), मनोज पटेल, रंजू चौधरी, बलराम पटेल (मिर्जापुर), डॉ. विष्णु (सरपंच), गिरीश पटेल, राजेंद्र पटेल (भंवरा), मुकेश साहब, नरेंद्र साहब, शेखर चोटी, प्रकाश पटेल, सोहन पटेल, सुदेश पटेल (सरपंच) तथा अश्विन पटेल (सरपंच, नरियाखेड़ा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान शहरभर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद एवं स्वागत की व्यवस्था की गई। व्यापारी बंधुओं एवं समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए रथ यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ने सभी अतिथियों, समाजजनों, व्यापारी बंधुओं, प्रशासन, पुलिस एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा से समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना निरंतर बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...