उत्कृष्ट विद्यालय देवास में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया
देवास: विद्यालयों में गुरु का महत्व समझाने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में
उत्कृष्ट विद्यालय देवास में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने अपनी स्वरचित कविता से प्रेरणा देते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक केवल तुम्हें प्रेरित कर सकता है सफल होने के लिए तुम्हें स्वयं कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना होगा संघर्ष की घड़ी में तुमसे वादा करता हूं कि परिश्रम के उपरांत तुम्हें अनुभव होगा कि पसीने से ज्यादा सुंदर कोई कपड़ा नहीं होता है। शिक्षक श्री दिनेश कुमार गुदेन ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए सस्वर शबद सुनाया, शिक्षक श्री संतोष स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को बताया कि व्यास पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा उत्सव क्यों मनाया जाता है ? महर्षि वेदव्यास ने प्राचीन सनातन ग्रंथों का संकलन और संपादन कर भविष्य में सनातन संस्कृति के ज्ञान को व्यवस्थित प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य और भारतीय जनमानस को शास्त्रीय जीवन शैली जीने के आधार के रूप में चार वेद ,अठारह पुराण और छह शास्त्र उपलब्ध कराए तथा शिक्षक और गुरु का महत्व प्रतिपादित करते हुए व्यवहारिक जीवन में अर्जित ज्ञान को किस प्रकार दैनिक जीवन में अपना कर जीवन को सफल बनाया जा सके इस हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक श्री केशव प्रजापति ने गुरु के महत्व पर सुमधुर गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया । कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री संतोष वर्मा ने किया ।

0 Comments