Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला स्तरीय उद्योग समितियों में अशासकीय सदस्यों का मनोनयन, जैन व मांगरोलिया को मिली जिम्मेदारी

जिला स्तरीय उद्योग समितियों में अशासकीय सदस्यों का मनोनयन, जैन व मांगरोलिया को मिली जिम्मेदारी
देवास। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, देवास द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की उद्योग संबंधी विभिन्न जिला स्तरीय समितियों में अशासकीय सदस्यों का मनोनयन किया गया है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों तथा प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के आधार पर की गई है। जारी आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा अनुमोदित अशासकीय सदस्य के रूप में मनीष जैन का मनोनयन किया गया है। वहीं जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड में पूर्व से अध्यक्ष, उद्योग संघ देवास एवं अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, देवास सदस्य हैं। इनके अतिरिक्त माननीय प्रभारी मंत्री की स्वीकृति से बंटी मांगरोलिया को अशासकीय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदेश के अनुसार जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड का मुख्य उद्देश्य जिले में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) के विकास के लिए प्राप्त सुझावों एवं परामर्शों पर कार्यवाही करना, उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करना तथा राज्य स्तर के निर्णयाधिकार वाले विषयों को आवश्यक कार्यवाही के लिए राज्य स्तरीय संवर्धन बोर्ड को प्रेषित करना है। मनोनीत पदाधिकारी श्री जैन व श्री मंगरोलिया ने देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी व भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव के प्रति आभार माना। यह आदेश महाप्रबंधक एवं सदस्य सचिव, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, देवास द्वारा कलेक्टर की स्वीकृति के उपरांत जारी किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...