Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रतिभाओं का सम्मान हमारा कर्तव्य :- विधायक पवार,,देवास विधायक ने टॉपर विद्यार्थियों को सौंपे प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रतीक चिन्ह

प्रतिभाओं का सम्मान हमारा कर्तव्य :- विधायक पवार,,

देवास विधायक ने टॉपर विद्यार्थियों को सौंपे प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रतीक 
चिन्ह 
देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाली छात्राओं के सम्मान में शनिवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्रीराजे पवार एवं अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नेता रघुवीरसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, महामंत्री नवीनसिंह सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात झंडावंदन व राष्ट्र गान हुआ। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने किया। इसके बाद विधायक पवार ने प्रदेश में देवास का नाम गौरवान्वित करने वाली पलक नामदेव, राशि माली एवं अक्षरा शिंदे को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक पवार ने कहा कि प्रदेश में देवास का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। मुझे खुशी है कि आज देवास की बेटियां प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई करके राष्ट्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाए। आप देवास का भविष्य है और मेरी सबसे बड़ी ताकत है। अपने बीच विधायक को पाकर उत्साहित विद्यार्थियों के बीच पवार ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों से मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न है। आपकी चमकती आँखों के सपने, चेहरे पर आत्मविश्वास और आगे बढऩे का जज्बा देखकर मेरा विश्वास मजबूत हुआ कि हमारा देवास उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष स्वर्णकार ने किया। उक्त जानकारी सुदर्शन दुबे ने किया। 


परिणाम से निराश न हो, मेहनत करते रहे
           विधायक पवार ने विद्यार्थियों से कहा कि आप केवल मन लगाकर पढ़ाई करें और मेहनत करें, परिणाम की चिंता ना करें। यदि आप इस बार प्रावीण्य सूची में नहीं आए है, तो अगली बार आएंगे, लेकिन मेहनत में कोई कसर नहीं छोडऩा है। मेहनत का परिणाम भविष्य में जरूर मिलेगा।
       विद्यार्थियों से किया संवाद, सेल्फी भी ली कार्यक्रम से पहले विधायक गायत्रीराजे पवार ने प्राचार्य कक्ष में तीनों टॉपर विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया। उनके भविष्य के सपनों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विधायक द्वारा बच्चों के साथ सेल्फी रही। बच्चों का उत्साह देख विधायक पवार खुद को रोक नहीं पाई और उनके साथ सेल्फी ली।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...