Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर मे चल रहे निर्माण कार्याे को लेकर महापौर ने आयुक्त से की चर्चा,,दुर्घटना से बचाव हेतु निर्माण कार्याे के आसपास बेरिकेट्स व सूचना संकेत लगवाये-महापौर

शहर मे चल रहे निर्माण कार्याे को लेकर महापौर ने आयुक्त से की चर्चा,,
दुर्घटना से बचाव हेतु निर्माण कार्याे के आसपास बेरिकेट्स व सूचना संकेत लगवाये-महापौर

देवास। 3 जुलाई, शहर मे चल रहे निर्माण कार्याे को लेकर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल आयुक्त दलीप कुमार से चर्चा की। महापौर ने चल रहे निर्माण कार्याे की जानकारी लेते हुए एमजी रोड एवं वार्डाे में चल रहे नाला निर्माण व अन्य निर्माण कार्याे में प्रगति नही होने तथा धीमी गति से चल रहे कार्याे में गति लाने हेतु समय सीमा निर्धारित करने हेतु कहा।
आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता बैंक से सुभाष चौक तक एमजी रोड नाला निर्माण के साथ पानी की पाईप लाईन, विद्युत लाईन तथा सिवरेज लाईन एवं सिवरेज संबंधि अन्य कार्य में तेज गति से कार्य करने हेतु 5 दिवस का समय निर्धारित किया साथ ही धीमी गति से कार्य करने पर संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख की पेनल्टी भी लगाई गई तथा रोड लेबलिंग का कार्य करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एवं निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी को दिए।
महापौर ने आयुक्त से चर्चा के दौरान कहा कि वार्डाे मे वर्षाकाल में जल जमाव की स्थिती न बने तथा सडक, नाला एवं सिवरेज व पाईप लाईन डालने के कार्याे में कोई घटना, दुर्घटना या जनहानी न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए जहां चेम्बरों के गड्डे या पाईप लाईन डालने हेतु खुदाई की गई है के आसपास बेरिकेट्स, सूचना संकेत लगवाये जाने के लिए संबंधित उपयंत्रियों एवं ठेकेदारो को निर्देश दिए जाने हेतु कहा साथ ही चल रहे कार्याे के स्थानों की गई खुदाई के साथ ही सिवरेज या पानी की लाईन डाली जाने के साथ ही चेम्बरों का काम भी पूर्ण किया जावे।
 चर्चा के दौरान किये जा रहे निर्माण कार्याे की उपयंत्रियों से मानिटरिंग करवाने के साथ ही रिपोर्ट भी ली जाये साथ ही महापौर ने आयुक्त से चर्चा के दौरान कहा कि जो कार्य चल रहे हैं उनको 10 जुलाई एवं अमृत-2.0 में किये जा रहे निर्माण एवं पाईप लाईन कार्याे को लेकर वार्डाे मे खुदाई कार्य के स्थान पर रिईस्टोरेसन का कार्य करायें। वर्षाकाल के दौरान 10 जुलाई के पश्चात अति आवश्यक कार्याे को छोडकर वार्डाे में सडक खुदाई का नवीन निर्माण कार्य नही किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाने हेतु कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...