Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गुरु समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक होते हैं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार,, सांदीपनि विद्यालय में गुरू शिष्य परम्परा को समर्पित गुरू पूर्णिमा पखवाडे का समापन समारोह,,

गुरु समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक होते हैं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार,, 

सांदीपनि विद्यालय में गुरू शिष्य परम्परा को समर्पित गुरू पूर्णिमा पखवाडे का समापन समारोह,,
देवास: सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार के साथ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद श्री दीपक अकोदिया एल्डरमेन श्री अर्जुन चौधरी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री शरद राठौर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं गुरूजनों के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गुरू वंदना प्रेरक भाषण सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गुरू शिष्य परम्परा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों श्री एच एल जाट, श्री ऋषभ पटले एवं श्रीमती अनुसूइया कुराडिया का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में कक्षा 10 वी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा गरिमा राजपूत एवं कक्षा 12 वी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्र जतिन परमार का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
अतिथियों ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि गुरू समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक होते है। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। गुरु पूर्णिमा पखवाडा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परम्परा और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अभियान है। मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है। उन्होने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।
  प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने विगत चार वर्षों में सांदीपनि विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांदीपनि विद्यालय देवास निरंतर नवाचारों के माध्यम से बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा
विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा नवाचार और सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर शिक्षकों के मागदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई एप का प्रदर्शन किया गया । अतिथियों ने बच्चों की जिज्ञासापूर्वक पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। विद्यालय की नृत्य शिक्षक श्रुति पालेचा के साथ छात्रा भाविका जोशी द्वारा कदमताल मिलाते हुए कथन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 15 जुलाई से 28 जुलाई तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजय पाटिल एवं प्रभारी उप प्राचार्य श्री रविन्द्र नरवरे के मार्गदर्शन में डॉ फैज अहमद जिलानी एवं सुनीता शर्मा, के संयोजन में सम्पन्न हुए गुरु पूर्णिमा पखवाडे में संस्था में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम साक्षी अकोदिया आंचल गौड द्वितीय, जूनियर वर्ग में रिया साहू प्रथम एवं द्वितीय वैदेही पांचाल भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आयुषी वास्कले प्रथम एवं द्वितीय सूजल जाधव जूनियर वर्ग में भूमिका तिवारी प्रथम एवं द्वितीय युवराज सोलंकी, संस्कृत श्लोक में सीनियर वर्ग में प्रथम ऋषिका चौधरी द्वितीय रिया चौधरी, जूनियर वर्ग में श्रेया शर्मा ‌द्वितीय ओमेश्वरी नागर, संस्कृत गीत में प्रथम अनमोल जोशी, मीनाक्षी परमार गुरु वंदना में सौम्या कुशवाह तथा द्वितीय वरिष्ठा सोलंकी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं के अलावा स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली एवं मानव श्रृंखला बनाई गई । विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। विविध गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल एवं नवाचार आधारित प्रदर्शनों की अतिथियों ने सराहना करते हुए उनकी रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित गए वर्किंग मॉडल विशेष रूप से ओपन हार्ट सर्जरी एवं स्मृट स्टीट लाइट की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...