Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्य मार्ग एबी रोड तथा व्यवसाईक क्षेत्रों से निगम ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण

मुख्य मार्ग एबी रोड तथा व्यवसाईक क्षेत्रों से निगम ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
देवास। शहर के मुख्य मार्ग तथा मुख्य व्यवसाईक क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ साथ सुगम आवागमन के लिए निगम एवं यातायात पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये।
बैठक के दौरान आयुक्त ने दिए अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश
उल्लेखनीय है कि गत दिनों बैठक के दौरान शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर व्यवसायकों द्वारा फ्लेक्स, बेनर सडक पर रखकर आवागमन बधित किया जा रहा है। निगम के सफाई मित्रों द्वारा प्रातःकाल सफाई कर दी जाती है तत्पश्चात दुकाने खुलने के बाद व्यवसायकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों का कचरा सडक पर डालने के साथ ही फ्लेक्स, बेनर सडक पर रख दिए जाते हैं जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान हुई बैठक में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश निगम की रिमूव्हल टीम प्रभारी को दिए गये। आयुक्त ने निगम की टीम को निर्देश देते हुए व्यवसायकों को अपनी हदों मे ही व्यवसाय करने तथा कचरे के लिए डस्टबीन का उपयोग करने की समझाईश दिए जाने के निर्देश भी टीम प्रभारी को दिए।
इन क्षेत्रों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण निरंतर होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
 शहर के मुख्य मार्ग एबी रोड पर अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले तथा शहर के व्यवसाईक क्षेत्र में निगम एवं यातायात पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर लाल गेट से शुक्रवारिया हाट, घंटाघर, ईदगाह मस्जिद के आसपास के व्यवसायकों के द्वारा अपनी हदों से आगे सामग्री रखकर व्यसाय किया जा रहा था। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही स्वच्छता भी प्रभावित होने से आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई निगम के संसाधनों से की गई। निगम की टीम के द्वारा यातयात पुलिस के सहयोग से पुनः शुक्रवार को ईदगाह रोड, पीठा रोड, एवं एमजी हास्पिटल के सामने का अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...