ब्रह्म बन्धुत्व संस्था द्वारा सुखद वर्षा की कामना हेतु सुन्दर कांड का पाठ
देवास: ब्रह्म बन्धुत्व संस्था बीएनपी द्वारा मानस भवन शिव मंदिर में गायक प्रहलाद कुमरे की टीम एवं पं राधेश्याम तिवारी द्वारा मधुर गायन वादन के साथ सुखद वर्षा की कामना हेतु सुन्दर कांड का पाठ किया गया। संस्था के अध्यक्ष घनश्याम पंडित एवं सांस्कृतिक मंत्री चन्द्रशेखर दुबे ने बताया कि संस्था द्वारा अषाढ़ माह में सुखद वर्षा की कामना हेतु सुंदर कांड का पाठ कराया जाता है, पुजारी पं गजेन्द्र शास्त्री ने संस्था के संरक्षक पं संजय शुक्ला, महासचिव पं राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पं राहुल शर्मा,पं दिनेश जोशी,पं रामपदारथ मिश्रा द्वारा भगवान श्री राम का पूजन कराया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष पं जगदीश कानूनगो, पूर्व महासचिव पं मधुसूदन शर्मा, पं शालिग्राम शुक्ला, पं मांगीलाल तिवारी पंडित ,पं डी पी शुक्ला, पं अशोक चौबे, पं रूपराम मिश्रा, पं रघुनंदन शास्त्री, पं योगेश मिश्रा, पं धर्मेंद्र मिश्रा ,पं जगमोहन शर्मा , पं रोहित उपाध्याय, पं नरेंद्र नागर, पं अनिल पांड्या, पं देवकरण कारपेंटर सहित अन्य श्रद्धालु जन महिला पुरुष उपस्थित थे। संस्था द्वारा भगवान की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण एवं स्वल्पहार कराया गया। उक्त जानकारी पं अशोक चौबे द्वारा दी गयी।

0 Comments