Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवशयनी एकादशी पर श्री श्याम हरिहर धाम में सजेगा अलौकिक दरबार, भजन संध्या में बहेगी भक्ति की रसधार

देवशयनी एकादशी पर श्री श्याम हरिहर धाम में सजेगा अलौकिक दरबार, भजन संध्या में बहेगी भक्ति की रसधार

देवास। केला देवी स्थित गंगानगर के नवनिर्मित श्री श्याम हरिहर धाम मंदिर में 25 जुलाई, देवशयनी एकादशी के अवसर पर विविध धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन विशेष दर्शन, अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। मंदिर समिति के दयाशंकर यादव एवं दिलीप शर्मा ने बताया कि देवशयनी एकादशी पर भगवान खाटू श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक फूलों से श्रृंगार किया जाएगा तथा श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। रात्रि में महाआरती के पश्चात मालवांचल की प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे जोशी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। उन्होंने बताया कि एकादशी के अवसर पर मंदिर में प्रातः 6 बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी। वहीं सायं 6 बजे से ज्योत दर्शन प्रारंभ होंगे, जो देर रात तक जारी रहेंगे। मंदिर समिति ने देवास शहर एवं आसपास के सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्याम कीर्तन, महाआरती एवं धार्मिक आयोजनों का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...