देवास। विभिन्न जिला स्तरीय अशासकीय समितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, देवास में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 के संकल्प पूरे करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की शासकीय समिति में नियुक्ति की गई है।
संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी जनसेवा का अवसर है। सभी सदस्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हाल ही में विभिन्न अशासकीय समितियों में जिन सदस्यों का मनोनयन हुआ है, उनमें:
जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति: मनीष जैन, रूपसिंह सालग्राम धाकड़ एवं महेंद्र यादव।
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड: प्रवीण सोलंकी, हिमांशु राजोले, आशीष आवटे, निलेश जैन, बंटी मांगरोलिया, अशोक गोस्वामी एवं प्रितेश जैन।
जिला जेल देवास (अशासकीय संरक्षक): अजबसिंह ठाकुर, मनोहर सिंह जादौन एवं विश्वनाथ शर्मा।,जिला पशु क्रूरता निवारण समिति: राहुल यादव एवं सुरेंद्रसिंह झाला,जिला पशु कल्याण समिति: राजेश चौहान एवं अलकेश दवण्डे,
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति: राखी झालानी एवं डॉली जैन।
नवनियुक्त सदस्यों ने दायित्व मिलने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चौधरी, मुरली भंवरा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में निगम सभापति रवि जैन, हाटपीपल्या नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर, विजय शक्तावत, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिसोदिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
------------------------------

0 Comments