राष्ट्रकवि देवकृष्ण व्यास को मिला स्वर्णाक्षर सम्मान
देवास। मातृभाषा उन्नयन संस्थान एवं डॉ. कुंअर बेचैन स्मृति न्यास द्वारा सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुंअर बैचेन की जयंती पर इंदौर में प्रीतमलाल दुआ सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में देवास के राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास को अंतर्राष्ट्रीय स्वार्णाक्षर सम्मान से विभुषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी एवं वरिष्ठ पत्रकार हरीश फतेचंदानी, गीतकार अमन अक्षर के विशिष्ठ आतिथ्य थे। श्री व्यास को अंतर्राष्ट्रीय स्वर्णाक्षर सम्मान प्राप्त होने पर देवास साहित्य एवं काव्य जगत की ओर से राजकुमार चंदन, दिलीप मांडलिक, जगदीश सेन, चेतन उपाध्याय, पंकज जोशी, विनोद मंडलोई सहित साहित्यकारों ने बधाई दी।
0 Comments