Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हिन्द फौज ने मनाई शहीद मंगल पाण्डे की जयंती, जवानों का किया सम्मान

हिन्द फौज ने मनाई शहीद मंगल पाण्डे की जयंती, जवानों का किया सम्मान
देवास। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पाण्डे की जयंती के अवसर पर हिन्द फौज के बैनर तले प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर योगा संचालक चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी एवं वरुण जोशी ने हिन्द फौज के जवानों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने शहीद मंगल पाण्डे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया। इस अवसर पर हिन्द फौज के अनुशासित जवानों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। योगा संचालक चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि "शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान से हमें देश सेवा की प्रेरणा मिलती है। हिन्द फौज के जवान उसी भावना के साथ समाज सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।" वहीं मोना तिवारी ने योग एवं फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर से ही राष्ट्र सेवा का दायित्व प्रभावी ढंग से निभाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्द फौज के जवान, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन थ्रो बॉल कोच रीना पटेल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...