Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नशा मुक्ति अभियान: राजोदा के शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली शपथ,, नारा लेखन, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता भी हुई, एसआई ने दी साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी

नशा मुक्ति अभियान: राजोदा के शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली शपथ,,  
नारा लेखन, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता भी हुई, एसआई ने दी साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी
देवास। समीपस्थ ग्राम राजोदा में शासकीय हाई स्कूल विद्यालय में थाना नाहर दरवाजा देवास एवं मॉय भारत संगठन के संयुक्त सहभागिता से नशे से दूरी है जरूरी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से बचकर रहने की शपथ एवं नारा लेखन, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच सत्यनारायण चौधरी रहें। विशेष अतिथि एस.आई. राबिनसिंह राजावत,मॉय भारत के हेमन्त देवड़ा,शगुन सरगरा, प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया, पोस्ट मास्टर विजेन्द्रसिंह ठाकुर रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई स्कूल प्राचार्या सुनीता खाबिया ने की। अतिथि वक्ताओं ने नशे से बचकर रहने एवं समाज में नशे के दुष्परिणाम आदि पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने नारा लेखन, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। एस.आई.राबिन सिंह ने सभी को नशे से दूरी है जरूरी की शपथ दिलाई और साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट को विस्तार से समझा कर बचाव के तरीके बताएं। इस अवसर पर सचिव मोहम्मद पटेल, प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया, वंदना व्यास,नीता कोपरगांवकर, दीपाली कराडपेठे,सरोज पारासिया, प्रशंसा परमार आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सूर्यभानसिंह सोलंकी ने किया। आभार वंदना व्यास मैडम ने माना । 
 



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...