Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के तहत दो जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे,,- करुणामय कृपा फाउंडेशन ने कराया विवाह

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के तहत दो जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे,,
- करुणामय कृपा फाउंडेशन ने कराया  विवाह
देवास। श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, देवास द्वारा शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत शिव मंदिर, मिश्रीलाल नगर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में दो विवाह संस्था के पदाधिकारियों, समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग की ओर से महिमा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने नवविवाहित दंपतियों को शुभकामना देते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष आरती रलोती व शेरसिंह राजपूत ने बताया कि श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद, विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पुनर्विवाह एवं विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित दंपतियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के पुखराजसिंह राठौड़, हरपालसिंह भाटी, वीरेंद्र जोशी, कृष्णपाल सिंह, राजपाल सिंह, मनोहर सिंह,  हरनाथ, श्रीमति  राधा, महेन्द्र बना व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...