देवास। इंडियन नेशनल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश प्रभारी आबिद कागज़ी, प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम तथा जिला प्रभारी जाहिर पठान के मार्गदर्शन में रविवार को विकास नगर स्थित होटल गंगा पैराडाइज में देवास शहर (जिला) कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन, जिला महासचिव जाहिद पठान, जितेन्द्र सिंह गोड, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी शाहिद शेख़ (गोलू हाजी), अबरार गांधी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिलेभर से आए अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का संचालन सलमान बेग ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी शाहिद शेख़ (गोलू हाजी) ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति तय करने तथा नए जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्साही कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद हेतु अपने आवेदन (फॉर्म) जमा किए। नेताओं ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। बैठक में प्रयास गौतम, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, जाहिद पठान, जितेन्द्र सिंह गोड, हाजी शाहिद शेख़ (गोलू हाजी), अबरार गांधी, सलमान बेग, विमल चौधरी, एडवोकेट मिर्जा बेग, बबुल भाट, सोहेल अली, मुदस्सर हाजी, तोसीफ पठान, आसिफ़ कव्वाल, एजाज उन्नति, नौसाद पठान, नदीम पठान, तोहित खान सहित जिलेभर से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

0 Comments