Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बारिश के दौरान वार्ड क्षेत्रों मे सभी उपयंत्री रहें अलर्ट-आयुक्त,,,गंदे पानी की शिकायत पर पानी के सेंपल चेक करने के दिए निर्देश

बारिश के दौरान वार्ड क्षेत्रों मे सभी उपयंत्री रहें अलर्ट-आयुक्त,,,

गंदे पानी की शिकायत पर पानी के सेंपल चेक करने के दिए निर्देश

देवास। वर्षाकाल के दौरान वार्डाे में गंदे पानी की शिकायत कम से कम प्राप्त हो तथा पीने के पानी की जांच के लिए निगमायुक्त दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी उपयंत्रियों को सख्त निर्देश दिए।  समीक्षा बैठक में श्रमयोगी मानधन योजना, हितग्राहियों के लिए क्रेडिट कार्ड आवेदन के साथ पीएम स्वनिधि की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने अनुग्रह सहायता राशि एवं संबल के आवेदन पोर्टल पर लंबित होने से एक सप्ताह में लंबित आवेदनों के निराकरण के साथ कार्य मे प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।  सडको पर आवारा मवेशियों के विचरण को लेकर प्रतिदिन आवारा मवेशी एवं श्वानों को पकडने की कार्य रिपोर्ट आयुक्त ने ली तथा गौशाला में गायों को छोडने के साथ ही गौशाला में भूसा एवं पानी की जानकारी ली। मैरीज गार्डनों वेस्ट वॉटर मेनेजमेंट को लेकर एवं गार्डनों से बकाया संपत्तिकर, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर जानकारी लेते हुए करो का भुगतान नही होने पर मैरीज गार्डनों मे ताला बंदी के निर्देश दिए। शहर में स्वच्छ जलवायु को लेकर हरित क्रान्ति महाअभियान के तहत मियावाकी तैयार कर पौधारोपण करना तथा अब तक किये गये पौधारोपण को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही तिव्रगति से पौधारोपण हो के निर्देश उद्यान विभाग प्रभारी को दिए। यातायात व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी से कैलादेवी एवं विकास नगर चौराहा पर ओर सुधार के साथ सूचना संकेत लगाने पर चर्चा की। जीर्णकृशीर्ण भवनों तथा स्मार्ट फिस कार्नर की जानकारी भी ली। अग्नि दुर्घटना को लेकर निगम द्वारा किये जा रहे होटलों तथा स्कुलों के सर्वे की जानकारी ली, फायर एनओसी के लिए सूचना देने के साथ उन पर की गई कार्रवाईयों की जानकारी तथा जो कमियां हैं उसमे सुधार करवाने हेतु फायर अधिकारी को निर्देशित किया। आयुक्त ने बारिश के समय सभी उपयंत्रियों को अपने वार्ड क्षेत्रों मे अलर्ट रहने के साथ अवैध से वैध नल कनेक्शनों पर कार्रवाई कर राशि जमा कराने पर फोकस करते हुए पीने के पानी की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधानंत्री आवास योजना को लेकर जिन हितग्राहियों ने पहली किश्त प्राप्त होने के पश्चात भी भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नही किया है उनसे कार्य प्रारंभ करने के साथ जिन हितग्राहियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर लिया गया है उनके तत्काल जिओ टेकिंग करें ताकि उन हितग्राहियों को दूसरी किश्त प्राप्त हो सके। सीवरेज लाईन कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए हाउस एवं सीवरेज कनेक्शन पूर्ण रूप से हा जाये ताकि सडको को दोबार नही तोडना पडे इस हेतु सभी एसआईयों को वार्डाे मे निरंतर फोकस करने के साथ सीवरेज कनेक्शन में ओर तेज गति लाने हेतु निर्देश दिए।  सीएम हेल्प लाईन एवं महापौर हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ गंदे पानी की शिकायतों पर पूरा फोकस करने हेतु उपयंत्रियां को निर्देशित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...