देवास: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत एनआरएचएम द्वारा चलाई गई जननी सुरक्षा योजना के तहत देवास जिले के अंतर्गत ग्राम मालीपुर में ललिता उम्र 24 पति दीपक को प्रसव पीड़ा होने पर 108 टोल फ्री नंबर पर कॉल किया गया जिसकी सूचना जीपीएस के द्वारा पास की लोकेशन जननीCG 04NT 0212 हॉट पिपलिया को सूचना मिली सूचना मिलते ही पायलट लखन बचानिया गाड़ी तुरंत पेशेंट को लेने निकली पेशेंट की स्थिति गंभीर होने एवं दूरी ज्यादा होने के कारण गाड़ी की स्पीड बढ़ाने के लिए देवास जिला अधिकारी एवं 108 के प्रभारी निलेश चौहान द्वारा स्पीड बढ़ाने का अप्रूवल दिया गया है परंतु स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को अधिक प्रस्ताव पीड़ा होने लगी इस आकस्मिक स्थिति को देखकर पायलट लखन बचानिया ने रास्ते में रोक कर गर्भवती महिला का प्रसव कराने का निर्णय लिया । महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया महिला एवं बालक दोनों स्वस्थ हैं दोनों को सुरक्षित मालीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरक्षित भर्ती कर गया महिला एवं परिजनों ने 108 की सेवाओं की काफी सराहना की गई।

0 Comments