Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

किराना व्यापारी एसोसिएशन ने किया पौधारोपण

किराना व्यापारी एसोसिएशन ने किया पौधारोपण 

देवास। पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं, पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। किराना व्यापारी एसोसिएशन देवास द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान के तहत गुरुवार को माता टेकरी पाथवे पर पौधारोपण किया गया। जिसमें विशेष अथिति फूड अधिकारी सुरेंद्र ठाकूर व एसोसिएशन के सवरक्षक राकेश गुप्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि टेकरी के प्राकृतिक सौंदर्य करण में हम सभी व्यापारी अपनी अहम भूमिका रखेंगे। इस अवसर संयोजक अतुल पटेल, अध्यक्ष मनोज संघवी, सचिव दिलीप पंजवानी, उपाध्यक्ष दिलीप चावला, सुनील तलरेजा, पंकज अग्रवाल, दीपक सिंघल, कपिल कोशल, जगदीश कुमावत, मनोहर जाट, हीरानंद राजपाल, कृष्णा चावला सभी व्यापारी भाइयों ने उपस्थित होकर पौधरोपण में सहभागी बने। अंत में आभार एसोसिएशन के सचिव दिलीप पंजवानी ने किया। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नितिन पटेल ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...