वॉलीबॉल लीग मध्य प्रदेश सीजन-1 के ट्रायल के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का रहा बोलबाला
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयन प्रक्रिया में परखा जा रहा खेल कौशलदेवास। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शुरू हुए वॉलीबॉल लीग मध्य प्रदेश सीजन-1 के तीन दिवसीय ट्रायल के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे इन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दूसरे दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत सिंह राजपूत, युवा मोर्चा महामंत्री मोहित जाट, मध्य प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शंकर स्वामी, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनिल सीकरवार,उपाध्यक्ष हेमेन्द्र निगम (काकू), कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, अफजल खान एवं टेक्निकल कमेटी चेयरमैन डी.आर. सिंह , सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन श्री सतीश जोशी, संदीप जाधव, इकबाल खान , अमजद खान, दीपक गायकवाड़, श्रीराम पांडे आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
देवास जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव अनवर खान ने बताया कि वॉलीबॉल लीग मध्य प्रदेश सीजन-1 के माध्यम से प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रायल के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं खेलप्रेमियों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कल 31 अगस्त 2026 अंतिम दिनांक रहेगा।

0 Comments