Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का दबदबा: जेवलीन थ्रो में 13 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैम्पियन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का दबदबा: जेवलीन थ्रो में 13 पदक जीतकर बना ओवरऑल चैम्पियन
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने अन्तर्विद्यालयीन जेवलीन थ्रो (भाला फेैंक) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियनशीप पर कब्जा किया।
उक्त जानकारी देते हुये विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें देवास जिले के करीब 300 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया।
प्रतियोगिता मे विद्यालय की कु. एंजेल जायसवाल, कु. लक्षिता वर्मा, कु. निवृत्ति गौड़, आरव चौधरी, अनिरूद्ध पाटीदार व दिव्यराज सिंह सेंधव ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार कु. सिद्धी गौड़, कु. दिव्यांशी गोस्वामी व जपेश कुशवाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार कु. राधिका बर्डे, कु. दीक्षा वर्मा, कु. तन्वी शर्मा एवं रजनीश सिंह ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा सहित सभी स्टाॅफ ने बधाई देते हुये सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच श्री विनय नायर को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...