Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ शामिल हों : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव,, 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ शामिल हों : भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव,,
 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
देवास। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह और गर्व के साथ सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव और हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए।
उल्लेखनीय है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत की थी। इस अभियान में हम सबको सहभागिता करना है। इसके माध्यम से जिले भर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। ऐसे अवसर पर तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने जिले भर भाजपा कार्यकर्ताओं नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें।
भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर सेंधव ने आगामी 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन जिले के प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दस-दस पौधारोपण करने की अपील भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता से की है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...