लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 200 से अधिक बच्चों की हुई जांच
देवास : लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड द्वारा गुरुदेव नेत्रालय के सहयोग से एडमायर अकादमी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 200 से अधिक बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। बच्चों को आंखों को स्वस्थ रखने, चलचित्र पटल (स्क्रीन) समय कम करने और आंखों की उचित देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
इस दौरान क्लब संरक्षक सोफिया कुरैशी, अध्यक्ष लायन संगीता गोयल, कोषाध्यक्ष नेहा छाबड़िया तथा सदस्य ज्योति सिंह, सपना सिंह, कल्पना सिंह, कुसुम अग्रवाल, राजश्री सोनी, गिरजा माहेश्वरी आदि उपस्थित रहीं।
शिविर के सफल आयोजन में सभी सदस्यों और गुरुदेव नेत्रालय की टीम का विशेष सहयोग रहा। अंत में एडमायर अकादमी की संचालिका एवं अध्यक्ष लायन संगीता गोयल ने सभी अतिथियों, चिकित्सक दल और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments