Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमृत 2.0 अन्तर्गत चल रहे कार्याे को दी गई समयावधि में पूर्ण करें-आयुक्त

अमृत 2.0 अन्तर्गत चल रहे कार्याे को दी गई समयावधि में पूर्ण करें-आयुक्त
देवास। अमृत 2.0 के अन्तर्गत 45  वार्डाे में डिस्ट्रीब्यूशन वॉटर  पाईप लाईन बिछाने के कार्याे को लेकर डाली जा रही पानी की पाईप लाईन की प्रगति को लेकर निगमायुक्त दलीप कुमार ने ठेकेदार बैंको कंस्ट्रक्शन कंपनी, शाह टेक्निकल कंसल्टेंट कम्पनी के पदाधिकारियों तथा निगम कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं वार्ड उपयंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रॉ वाटर एवं क्लियर वॉटर पम्पींग पाईप लाईन बिछानें, पाईप लाईन जाईंट,  के साथ डिस्ट्रीब्युटर लाईन के शेष कार्य तथा
पीएलसी - स्काडा एवं इंटेक, डब्लू .टी. पी से संबंधित कार्याे की जानकारी ली। इस संबंध में ईई इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री दिनेश चौहान के द्वारा झोन क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। वहीं कम्पनी के पदाधिकारियों द्वारा चल रहे कार्याे की प्रगति की रिपोर्ट देते हुए कार्य में तकनिकी एवं साइट पर आ रहीं समस्याओं से भी आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने चल रहे कार्याे को पूर्ण किए जाने की समयावधि देते हुए कार्य की गुणवत्ता, लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता, टेस्टिंग एवं निर्धारित तकनिकी मानकों का विशेष रूप से पानल सुनिश्चित करते हुए पाईप लाईन बिछाने, टेस्टिंग कार्य एवं लाईन को चालु करने(कमिशनिंग) का कार्य के साथ , फ्लशिंग एवं वितरण लाईन नेटवर्क, वाल्व लगाने जैसे कार्य समयावधि मे पूर्ण किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। वहीं ओ.एच.टी., हाउस सर्विस कनेक्शन के कार्य में तेजी लाने पी.एल.एसी.कृस्काडा, इंटेक के साथ सभी शेष सिविल वर्क 30 अगस्त तक पूर्ण करें तथा डब्ल्युटीपी का कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित कार्य करने वाली बैंकों कंस्ट्रक्शन कम्पनी के पदाधिकारियों को दिए ! पी . डी.एम.सी,  सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को चल रहे कार्याे की मानिटरिंग करने तथा निगम कार्यपालन यंत्री को कार्य की प्रगति पर निगरानी तथा समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु  निर्देश  आयुक्त के द्वारा दिये गये!

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...