देवास पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक,,
सतवास,बरोठा और औद्योगिक क्षेत्र थाने शीर्ष पर, 3 पुलिसकर्मी ‘सर्वश्रेष्ठ’ घोषित
देवास : पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में आज जिला पुलिस कंट्रोल रूम में मई, जून एवं जुलाई माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, श्रीमती सौम्या जैन, श्री एच.एन.बाथम सहित समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
25 पैरामीटर पर हुई रैंकिंग जारी
माह जुलाई: 1. सतवास 2. कन्नौद 3. उदयनगर
माह जून: 1. बरोठा 2. उदयनगर 3. कन्नौद
अनुभागवार:
जुलाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी प्रथम, जबकि मई-जून में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के नेतृत्व वाला अनुभाग देवास शीर्ष पर रहा।
पुरस्कृत अधिकारी
थाना प्रभारी के रूप में मई में श्री शशिकांत चौरसिया, औद्योगिक क्षेत्र, जून में श्रीमती सविता जाटव, बरोठा एवं जुलाई में श्री दिलीप पुरी, सतवास को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी:
मई - सउनि(अ) सतीश पाण्डेय: हिट एण्ड रन योजना के तहत 111 प्रकरणों में 1 करोड़ 3 लाख की सहायता स्वीकृत कराई।
जून - आर 349 नवीन पटेल: ऑपरेशन त्रिनेत्र से 3 दिन में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 50 लाख की संपत्ति बरामद।
जुलाई - सउनि(अ) साक्षी जोशी: पदोन्नति 2026 की समय-सीमा में 445 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रक्रिया पूर्ण कराई।
एसपी श्री गेहलोद ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, रात्री गश्त व नाकाबंदी पुख्ता करने, FIR से ट्रायल तक तकनीक के उपयोग, जुआ-सट्टा पर जीरो टोलरेंस, ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत कैमरे लगवाने, ऑपरेशन सायबर में 1930 का प्रचार और त्यौहारों पर ऑपरेशन पवित्र के तहत बांडओवर बढ़ाने के निर्देश दिए।
अंत में एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा कर कार्य को और गुणवत्ता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments