Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

35 वीर सैनिकों व कोरोना योद्धा को मिला सम्मान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित

35 वीर सैनिकों व कोरोना योद्धा को मिला सम्मान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित
देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (रामवंशज) के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ठाकुर रविंद्र सिंह पवार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वीर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था, मल्हार स्मृति मंदिर के समीप किया गया। समारोह में 35 वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। महासभा द्वारा यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। समारोह में मातृशक्ति, राजपूत सरदार, सर्व समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के साथ कोरोना काल में समाजसेवा करने वाले योद्धाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत समाज ट्रस्टी ठा. रणजीत सिंह राठौड़ एडवोकेट, पेंशन संघ अध्यक्ष गंगा सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह राजपूत, वर्ष 1971 के युद्ध के कप्तान कृष्णकांत वर्मा तथा सनफार्मा के बेस अध्यक्ष शंकर सिंह बेस रहे। समारोह में दीप सिंह पंवार, कैलाश सिंह नाना बैस, आनंद सिंह ठाकुर, यशपाल सिंह, हिम्मत सिंह चावड़ा, रविन्द्र सिंह राठौड़, भगवान सिंह राजपूत, लोकेश ठाकुर, विकास दायमा, किट्टू भैया, शैलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, कृपाल सिंह राजपूत, अजय सिंह पंवार, दिलीप सिंह रघुवंशी, गब्बर सिंह, जितेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह तंवर सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सैनिक अपने परिवार और निजी सुखों से ऊपर उठकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। वहीं कोरोना महामारी के कठिन दौर में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले समाजसेवियों ने भी मानवता की मिसाल पेश की। आयोजकों ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सैनिकों और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...