ऑपरेशन त्रिनेत्रम को अमलतास ग्रुप का साथ, 7 लाख की CCTV केबल पुलिस को सौंपी
देवास : सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्रम" अभियान को अमलतास ग्रुप का बड़ा सहयोग मिला है। अमलतास हॉस्पिटल एवं यूनिवर्सिटी ने CCTV नेटवर्क विस्तार के लिए लगभग 7 लाख रुपये लागत की केबल देवास पुलिस को प्रदान की है।
अमलतास ग्रुप के निदेशक-प्रशासक डॉ. प्रशांत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर श्री पुनीत गेहलोद को 7 लाख का सांकेतिक चेक भेंट किया। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान और पतारसी में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मार्केटिंग डायरेक्टर श्री अश्विन तंवर और मीडिया मैनेजर श्री कमलेश सेंधव उपस्थित थे। ग्रुप के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया*l ने कहा कि सुरक्षित देवास हम सबकी जिम्मेदारी है और यह सराहनीय पहल है।
पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी त्रिनेत्रम अभियान से जुड़ने की अपील की है।

0 Comments