Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा की जिला कामकाजी बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती की तैयारियों पर हुआ मंथन,,9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा,,संत शिरोमणि रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरक संदेश देता है-डाक्टर सेंधव

भाजपा की जिला कामकाजी बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती की तैयारियों पर हुआ मंथन,,

9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा,,

संत शिरोमणि रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरक संदेश देता है-डाक्टर सेंधव

देवास। भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय देवास में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, हर घर तिरंगा अभियान, अभियान, बूथ सशक्तिकरण तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती कलश यात्रा समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सेंधव ने की इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, ओम जोशी, महेश पाटीदार, वीरेंद्र रजावत, तिरंगा यात्रा प्रभारी मनीष जैन, भेरुलाल अटारिया मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
स्वागत भाषण देते हुए जिला महामंत्री राकेश पटेल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंडलों में तिरंगा यात्राएं, शहीद स्मारकों की साफ-सफाई, माल्यार्पण, सैनिक परिवारों का सम्मान तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी एवं व्याख्यानमाला के पी कॉलेज देवास, सोनकच्छ सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी। भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव ने विभाजन विभीषिका विषय पर अपनी बात रखी। वहीं जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने संत रविदास जयंती समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सेंधव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है और चुनाव की सफलता का मार्ग बूथ से होकर ही गुजरता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह बूथ को सक्रिय, सशक्त और संगठित बनाए। उन्होंने डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से हर कार्यकर्ता को पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा सके।
सेंधव ने कहा कि पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए बूथों पर नियमित बैठकें, घर-घर संपर्क और जनसेवा गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास 650 वी जयंती के उपलक्ष उनके जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रविदास जयंती समारोह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का पर्व है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि जिला कामकाजी बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी तिरंगा अभियान जिला टोली तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती जिला टोली जिले के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री मंडल प्रभारी मोर्चा जिला अध्यक्ष मोर्चा महामंत्री सहित अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह पवार ने किया। अंत में आभार मनीष जैन ने माना। अंत आभार मनीष आभार मनीष जैन ने माना। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार एवं भाजपा मीडिया जिला सह प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...