देवास। जय श्री महाकाल मंडल द्वारा पवित्र सावन सोमवार के अवसर पर वर्ष-3 भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन 9 अगस्त 2026,रविवार को सुबह 10बजे किया जायेगा।यात्रा का शुभारंभ डी-3 सेक्टर सतपुड़ा स्कूल के पास आवास नगर से होगा संस्थापक बंटी जाधव (भाऊ साहब) ने बताया की कांवड़ यात्रा में बाबा महाकाल की शाही पालकी, खाटू श्याम दरबार, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, बैंड, ढोल, डी.जे., डमरू मंडली आकर्षण का केंद्र रहेगी। मोंटी जाधव, राजेश सोनी,राजेश पांचाल, राम प्रकाश केवट,ठा.नवल सिंह गोहिल, शेखर चौहान, जयंत गोहिल, शुभम केवट, कृष्णा प्यारे, सनी शर्मा, विशाल वर्मा, विकास खत्री,एवं मंडल ने सभी शिवभक्तों, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

0 Comments