Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सड़क सुरक्षा बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगा लाइसेंस निलंबन

सड़क सुरक्षा बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगा लाइसेंस निलंबन

देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्यवस्था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन-धोखाधड़ी और अवैध खनन की विस्तृत समीक्षा की। 
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बस, यात्री बस सहित अन्य वाहनों के फिटनेस, पीयूसी, बीमा और दस्तावेजों की नियमित जांच करे। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और गंभीर यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन भी सुनिश्चित किया जाए। जिले के प्रमुख मार्गों के चिन्हित ब्लैक स्पॉट के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने देवास-भोपाल मार्ग के सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने को कहा। दोबारा खोलने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई हो। इसके लिए टीआई भौंरासा और टीआई सोनकच्छ को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। 
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। गोवंश मार्ग पर मिलने पर चालानी कार्रवाई हो। *देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन* मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में सवारी बैठाने पर सख्त कार्रवाई हो और सीसीटीवी से निगरानी की जाए। बैठक में *स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन* का प्रस्तुतीकरण भी हुआ। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों और बस स्टॉप पर लागू करने के निर्देश दिए। सफल होने पर इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
राहवीर योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 5 चयनित राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है। कलेक्टर ने योजना का व्यापक प्रचार कर पात्रों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठक के लंबित बिंदुओं पर भी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...