Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब क्रांतिकारियों की देन है : कांग्रेस,,कांग्रेस ने किया "एक पौधा शहीद के नाम" का आयोजन

आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब क्रांतिकारियों की देन है : कांग्रेस,,

कांग्रेस ने किया "एक पौधा शहीद के नाम" का आयोजन
देवास। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से, भारत छोड़ने का आह्वान किया था। इसी दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में क्रांति दिवस के अवसर पर "एक पौधा शहीद के नाम" कार्यक्रम का आयोजन, मयूर पार्क में किया गया। श्री गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की आजादी में क्रांतिकारियों का अहम् योगदान रहा है और आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब हमारे शहीद क्रांतिकारियों की देन है। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गुरुचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, जाहिद पठान, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, हारिस गजधर, ईशान राणा, रूपेश कल्याणे, दिग्विजय सिंह झाला, रितेश सोनी, महेंद्र सिंह ठाकुर, शाहजी हाशमी, प्रहलाद मिस्त्री, पवन श्रीवास्तव, अतुल सिंह ठाकुर, लाखन दास बैरागी, तौलाराम कुमावत, प्रेम सिंह दरबार, कमलेश गुप्ता, प्रथम सिंह पंवार, जीवन श्रीवास, सहित ग्राम मेंढकी के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...