Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वॉलीबॉल लीग ट्रायल के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयन को लेकर दिखा उत्साह------------विधायक श्री आशीष शर्मा एवं कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात, उत्साह भी बढ़ाया

वॉलीबॉल लीग ट्रायल के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चयन को लेकर दिखा उत्साह
------------
विधायक श्री आशीष शर्मा एवं कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से की मुलाकात, उत्साह भी बढ़ाया
-
देवास, 31 अगस्त 2026 (शकील कादरी) जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में देवास के श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में वॉलीबॉल लीग मध्य प्रदेश सीजन-1 के तीन दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के अंतिम दिन, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एवं खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मैदान पर उनके प्रदर्शन को देखा। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
विधायक श्री शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से निकलने वाली नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
 कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम दिन ट्रायल स्थल पर खिलाड़ियों के बीच चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह जिले की प्रतिभाओं के लिए भी एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने वाला है। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आयोजन को देखने पहुंचे खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 
देवास जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री अनवर खान ने बताया कि वॉलीबॉल लीग मध्य प्रदेश सीजन-1 के माध्यम से प्रदेशभर की प्रतिभाओं को एक बेहतर एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान निर्णायकों द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री अनिल सिकरवार, उपाध्यक्ष श्री हेमेन्द्र निगम (काकू), कोषाध्यक्ष श्री विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...