Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब देवास गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लायंस क्लब देवास गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
देवास। लायंस क्लब देवास गोल्ड के वर्ष 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर लॉ. रेखा वर्मा उपस्थित रहे, जबकि शपथ अधिकारी के रूप में MJF लॉ. औसाफ़ कुरैशी तथा रीजन चेयरपर्सन रीजन-7 उपस्थित थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्षता हिना राठौर ने की।
समारोह का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदन से हुआ। एडमार एकेडमी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
शपथ अधिकारी लॉ.औसाफ़ कुरैशी ने कार्यकारिणी एवं संचालक गणों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलवाई। उन्होंने सभी शपथ ग्रहणकर्ताओं को सेवा भावना का पालन करते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ला संगीता गोयल सचिव डॉक्टर मोनिका राणा कोषाध्यक्ष नेहा छाबरिया ने इस वर्ष अपने सेवा प्रकल्पों—स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं जरूरतमंदों तक सेवाकार्य पहुँचाने का संकल्प लिया तथा उपस्थित सभी लॉयन साथियों से सहयोग की अपेक्षा की। नवीन अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ
प्रथम उपाध्यक्ष लॉ. तरुणा जाट, द्वितीय उपाध्यक्ष लॉ. कल्पना सिंह तृतीय उपाध्यक्ष लॉ. भूमिका शर्मा ने शपथ ली। वहीं PRO लॉ. राजश्री सोनी ने शपथ ग्रहण की।
संचालक मंडल – लॉ. शकुंतला बलवानी,, रेखा वर्मा,   मनीषा बाफना, सपना सिंह, ज्योति सिंह, प्रतिमा प्रसाद,
संरक्षक लॉ. सफिया कुरैशी, सुषमा अरोरा, लक्ष्मीराव के मुख्य आतिथ्य में नवीन सदस्य लॉ. अर्चना शर्मा, कुसुम अग्रवाल, पूर्णिमा  बिंदल एवं उर्मिला पवार पंवार ने शपथ ली।
इसके साथ ही रीजन की प्रथम महिला लॉ. सालम कुरैशी एवं रीजन सेक्रेटरी लॉ. मनोज बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन लॉ. राजश्री सोनी एवं लॉ. अभिलाषा शर्मा ने किया। आभार लॉ. पूजा अरोरा ने माना

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...