राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में टिगरिया साँचा स्कूल ने लहराया परचम, लघु नाटिका में द्वितीय स्थान
देवास 21 अगस्त 2026 : नरसिंहपुर में 20-21 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय टिगरिया साँचा, देवास के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इतिहास मॉडल में छात्र हंसराज पवार ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विजेता विद्यार्थियों कु. विद्या झाला, कु. लक्ष्मी झाला, कु. राजनंदनी झाला, कु. साइना शेख और हंसराज पवार को शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के करकमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में विजेता बच्चों और उनके पालकों का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर *सरपंच श्री महेंद्र सिंह झाला, SMC अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह झाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राधा यादव, स्कूल प्रभारी श्री संतोष मर्सकोले, श्रीमती शुभा सोनी, श्री सुखदेव परमार, श्री सुरेश सुनानिया, श्रीमती मनीषा पाटीदार और श्रीमती सुषमा पाटिल* उपस्थित रहे।

0 Comments