Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस पर लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी शिवनारायण पाठक का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी शिवनारायण पाठक का सम्मान
देवास। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर परेड ग्राउंउ में आयोजित समारोह के दौरान लोकतंत्र सेनानी एवं मीसा बंदी प्रदेश सचिव शिवनारायण पाठक का सम्मान किया गया। प्रदेश के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जिलाधीश द्वारा शिवनारायण पाठक को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद किया गया। मीसा बंदियों एवं लोकतंत्र सेनानियों ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में संघर्ष किया था। उनके त्याग, संघर्ष और साहस को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सम्मान प्रदान किया गया। शिवनारायण पाठक लंबे समय से लोकतंत्र सेनानी एवं मीसा बंदी के रूप में अपने साथियों के अधिकारों और सम्मान के लिए सक्रिय रहे हैं। प्रदेश सचिव के दायित्व का निर्वहन करते हुए वे लोकतंत्र सेनानियों से जुड़े विषयों को विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मिले इस सम्मान को लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान के रूप में देखा गया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिवनारायण पाठक को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...