Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पौधा रोपण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

पौधा रोपण कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
देवास। अमृत मित्र योजना के तहत स्व सहायता समूह  की महिला सदस्यों ने अर्जुन नगर मुक्तिधाम पर और बिलावली स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में 3 सौ पौधों का रोपण किया गया। बुधवार 5 अगस्त को निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया। सिटी मिशन मैनेजर विशाल जगताप ने बताया कि शिवांश स्व सहायता समूह और मां अम्बे स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जामुन,आंवला,आम, नींबू, चीकू के पौधों का रोपण किया। उपायुक्त ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और देखरेख करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। निरीक्षण में उद्यान अधीक्षक रवि पाटीदार, शिवांश स्व सहायता समूह की सविता प्रजापति मां अंबे सहायता समूह की मंजू बाई सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...