Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर में कई जगह खुली पड़ी है बिजली की डीपी,,, मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी केपेटी बंद अभियान की पोल खोल रही है खुली पड़ी डिपियां

शहर में कई जगह खुली पड़ी है बिजली की डीपी,,,
 
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी केपेटी बंद अभियान की पोल खोल रही है खुली पड़ी डिपियां 

देवास। मेंटेनेंस के नाम पर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी पानी की तरह पैसा बहती है और पूरे अमले को झोंक देती है। लेकिन हकीकत कुछ और है कि साल भर मेंटेनेंस के बाद भी कई जगह लगी बिजली क़ी डीपी अस्त व्यस्त हालत में पड़ी हुई है। कई डीपी तो ऐसी है जिनकी खिड़की तक नहीं लगी है। जो आमजन के लिए खतरा बनी हुई है।आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने बताया कि शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भ्रमण किया गया। इस दौरान बालगढ़ रोड पर बोहरा कब्रिस्तान के सामने डीपी लगी है जो अस्त व्यस्त है और खुली पड़ी हुई है। उसके थोड़ा आगे चलते हैं तो नर्सरी के पास लगी डीपी खुली पड़ी है। विकास नगर से बालगढ़ के बीच में पढ़ने वाले गौतम नगर क़ी गली के टर्निंग पॉइंट मेन रोड पर ही डीपी खुली पड़ी है,वही मिश्रीलाल नगर में देखा गया कि केला देवी मंदिर के पीछे दीवार से सटी हुई डीपी भी खुली पड़ी है। इस तरह से शहर भर में जगह-जगह डीपी खुली पड़ी हुई है। जो खासकर बारिश के समय में आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा है। इस तरह से खुली पड़ी डिपियां मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए जा रहे पेटी बद अभियान की पोल खोल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर, जाकिर खान, आप नेता हुसैन शैख़, दीपक मालवीय, संतोष लोहाना, फतेह मोहम्मद शेख ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से शहर में जगह- जगह खुली पड़ी इन डीपियों को शीघ्र बंद कर जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...