Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किया औचक निरीक्षण-----सुप्लाखेड़ा में आधुनिक खेती देखने पहुंचे; स्कूली छात्राओं से लिया निःशुल्क कोचिंग का फीडबैक-------विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और मोबाइल का शिक्षा के लिए सकारात्मक उपयोग करें-कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किया औचक निरीक्षण
-----
सुप्लाखेड़ा में आधुनिक खेती देखने पहुंचे; स्कूली छात्राओं से लिया निःशुल्क कोचिंग का फीडबैक
-------
विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें और मोबाइल का शिक्षा के लिए सकारात्मक उपयोग करें-कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह 
देवास, 21 अगस्त 2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने देवास विकासखंड के विभिन्न ग्रामों मं् पहुंचकर विकास कार्यों, आधुनिक कृषि तकनीकों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने नापाखेड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से कार्य की प्रगति तथा पूर्ण होने की समय-सीमा की जानकारी ली !
इस दौरान बताया गया कि बरोठा से नापाखेड़ी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया की लंबाई 105 मीटर है जिसकी लागत 05 करोड़ 38 लाख रुपये है। पुल का निर्माण कार्य 2028 तक पूर्ण होगा। इस दौरान कार्य में बाधा डालने संबंधी जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नापाखेड़ी में पुल निर्माण कार्य बाधित करने पर संबंधित क्रेशर प्लांट मालिक को नोटिस जारी करने और लाइसेन्स निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लेबर रजिस्ट्रेशन की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की समय-समय पर लैब टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्य रूप से जांच की जाएं ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

      कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम सुप्लाखेड़ा में नर्सरी पॉलीहाउस का अवलोकन किया।

प्रगतिशील किसान श्री शुभम ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि वे किस प्रकार आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उद्यानिकी फसलों के पौधे तैयार कर रहे हैं। किसान ने बीज रोपण करने वाली आधुनिक मशीन की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया और बताया कि नारियल के भूसे का उपयोग कर महज एक महीने में पौधे बिक्री के लिए तैयार कर लिए जाते हैं। प्रगतिशील किसान ने बताया कि देवास के स्थानीय लोगों के साथ साथ गुना, शिवपुरी जैसे जिलों में भी पौधे पहुंचाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती की तुलना में उद्यानिकी फसलों से काफी अधिक मुनाफा हो रहा है, जिसकी कलेक्टर श्री सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों की ओर रुख करना चाहिए, जिससे किसानों को और अधिक मुनाफा हो।
          कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिरोल्या का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में निरीक्षण के दौरान हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी भी उपस्थित थे। उन्होंने कक्षा मंथ जाकर बच्चों से शिक्षा के स्तर, नियमित पढ़ाई और शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में सीधा संवाद किया। कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में अपना एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर ही पढ़ाई करें। उन्होंने आज के दौर में तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल का सही और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल मनोरंजन के लिए न कर, अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने और ज्ञानवर्धन के लिए करें।  इस दौरान स्कूल प्राचार्य ने स्कूल में दो स्मार्ट बोर्ड खराब होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को इसे तुरंत सुधारने या बदलने के निर्देश दिए। 
      कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं से विशेष बातचीत की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही 'फिजिक्स वाला' की निःशुल्क कोचिंग की जानकारी ली। छात्राओं से पूछा गया कि पढ़ाई कैसी चल रही है, शिक्षक क्या और किस तरह पढ़ा रहे हैं। छात्राओं ने इस बेहतरीन निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछते हुए जाना कि वे नीट (NEET) या जेईई (JEE) में से किसकी तैयारी करना चाहती हैं, और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...