Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानकलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने किया सोनकच्छ क्षेत्र का निरीक्षण,,निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, आईटीआई, प्राथमिक स्कूल एवं जेल का निरीक्षण कर संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने किया सोनकच्छ क्षेत्र का निरीक्षण,,

निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, आईटीआई, प्राथमिक स्कूल एवं जेल का निरीक्षण कर संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

     देवास, 07 अगस्त 2026 (शकील कादरी) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 07 अगस्त से प्रारंभ किए गए "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के अंतर्गत कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सोनकच्छ क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न निर्माणाधीन एवं शासकीय संस्थानों का निरीक्षण किया।

         इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने सोनकच्छ में निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय, निर्माणाधीन शासकीय आईटीआई भवन, प्राथमिक स्कूल, बाल वाटिका तथा सोनकच्छ उप जेल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में आवश्यक सुविधाओं का समुचित ध्यान रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

        “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्राथमिक स्कूल कोठड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें पढ़ाया। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, सामान्य ज्ञान एवं विद्यालय की गतिविधियों से संबंधित जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बाल वाटिका के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए।

       सोनकच्छ उप जेल के निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिला जेल में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने पौधरोपण भी किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...