Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व हिंदू परिषद की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित,,राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा संगठन : प्रांतीय बैठक में हुआ दायित्वों का निर्धारण

विश्व हिंदू परिषद की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित,,

राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा संगठन : प्रांतीय बैठक में हुआ दायित्वों का निर्धारण

देवास। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक उज्जैन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्य की प्रभावशीलता, सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों के संवर्धन तथा वर्तमान राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तृत मंथन किया। बैठक के उपरांत नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया। घोषित दायित्वों के अनुसार संदीप चौबे को विश्व हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष एवं विजय पांचाल को जिलामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में अभिषेक माली को बजरंग दल जिला संयोजक, लखन सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री विजेंद्र सिंह को जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया। संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ठाकुर जसवंत सिंह को उनके दीर्घकालीन संगठनात्मक अनुभव एवं सेवाभाव को दृष्टिगत रखते हुए विभाग सह सेवा प्रमुख का दायित्व प्रदान किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना का सशक्त जनआंदोलन है। बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...