देवास। महान पार्श्वगायक मुकेश जी के सदाबहार गीतों की स्वरलहरियों से मल्हार स्मृति मंदिर सुरमयी हो उठा। महाराज तुकोजीराव पवार स्मृति सम्मान एवं विशेष संगीतमयी संध्या ‘सुरमयी शाम याद’ का आयोजन किया गया, जिसमें संगीतप्रेमियों ने मुकेश जी के अमर गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम संयोजक चेतन उपाध्याय एवं राजेश पटेल ने बताया कि महाराज तुकोजीराव पवार स्मृति सम्मान के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में संगीत कला के माध्यम से उल्लेखनीय सेवा कार्यों के एवं अनुकरणीय योगदान के लिए भजन गायक संजयकुमार जैन ‘लख्खाजी’ को ‘देवास गौरव सम्मान’ से मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, नवीन सोलंकी, मदन सिंह धाकड़, अटेरिया जी, राधेश्याम सोनी एवं पत्रकार हेमंत वर्मा आदि अन्य गणमान्यजनों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में महान पार्श्वगायक मुकेश जी के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों को कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों के माध्यम से याद किया। इस अवसर पर सहित गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

0 Comments