Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एमजी रोड पर चल रहे कार्याे की श्री अग्रवाल ने की समीक्षा

एमजी रोड पर चल रहे कार्याे की श्री अग्रवाल ने की समीक्षा
देवास। एमजी रोड पर सीसी रोड चौडीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चेम्बर लाईन, नाला निर्माण, गेल गैस लाईन एवं स्लेब के साथ पाथवे निर्माण कार्य को लेकर विधायक एवं महापोर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत कर चल रहे कार्याे की विस्तृत रूप से जानकारी ली। निगम प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी के द्वारा एमजी रोड पर चल रहे कार्याे की प्रथक प्रथक जानकारी देते हुए बताया कि एमजी रोड पर नाला निर्माण कार्य सयाजी द्वार तक दोनो तरफ हो चुका है। सिवरेज मेन लाईन डाली जाने के साथ ही हाउस चेम्बर का कार्य प्रगति पर है साथ ही गेल गैस लाईन सयाजी गेट एक तरफ डलने के साथ ही दूसरी ओर सुभाष चौक तक डाली जाकर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार प्रकाश व्यवस्था का कार्य सयाजी गेट तक एक तरफ होकर दूसरी ओर का कार्य सुभाष चौक तक होने के साथ कार्य प्रगति पर है। सीसी रोड बनाने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। श्री अग्रवाल ने उक्त जानकारी लेते हुए प्रकाश व्यवस्था, गेल गैस लाईन के साथ हाउस चेम्बर का कार्य साथ मे करते हुए सीसी रोड निर्माण का कार्य जनता बैंक से सुभाष चौक तक 5 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कार्य कर रही फर्म के पदाधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने फर्म के पदाधिकारियों को दिन एवं रात्री में कार्य करने के साथ अपने संसाधन एवं मेन पॉवर बढाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने निगम उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी को 5 दिवस की समयावधि में दिए गये दिशा निर्देशानुसार कार्य पूर्ण करने हेतु कहा। इसी के साथ बीमा रोड के निर्माण कार्य को भी  शीघ्रताशीघ्र प्रारंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...