Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई

मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई 
 

देवास। नगर निगम मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार 10 अगस्त को निगम बैठक हाल में मेयर इन काउंसिल सदस्य गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, शीतल गेहलोत, जितेन्द्र मकवाना, श्रीमती ममता बाबु यादव, आयुक्त दलीप कुमार की उपस्थिती मे बैठक सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम महापौर की अनुमति से सचिव उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया ने बैठक मे विचारार्थ रखे गये विषय (प्रकरणों) का क्रमवार वाचन किया। वाचन के दौरान विषयों पर मेयर इन काउंसिल सदस्यों के द्वारा चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
इन विषयों को मिली स्वीकृति
बैठक में जल वितरण को लेकर लगातार प्राप्त शिकायतों तथा जल वितरण को लेकर प्रापर व्यवस्था संचालित में सुधार नही होने से इण्डियन हृयुम पाईप (आईएचपी) द्वारा संचालित जलप्रदाय व्यवस्था का अनुबंध समाप्त कर एवं हस्तांतरण प्राप्त कर जलप्रदाय व्यवस्था निगम द्वारा संचालित किये जाने की व्यवस्था को महापौर परिषद से मिली स्वीकृति। निगम के एनयुएलएम विभाग मे कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वर्तमान सेवाओं को निरंतर रखते हुए नवीन अनुबंध करने को भी किया स्वीकृत।
शहर के वार्ड क्रमांक 23 कालानीबाग ए सेक्टर में स्थित उद्यान मे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मुर्ति स्थापित कर उद्यान का नामकरण डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान करने की भी स्वीकृति मेयर इन काउंसिल से मिली स्वीकृति।
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अन्तर्गत गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक एवं बीमा तिराहे से कर्मदीप चौराहे तक रोड निर्माण व चौडीकरण,डिवाईडर, स्ट्रॉमवाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट,पाथवे निर्माण कार्य की महापौर पुष्टि की प्रत्याशा मे प्राप्त स्वीकृति को भी मेयर इन काउंसिल की बैठक मे किया स्वीकृत। निगम के विभागीय पदोन्नति समिती की अनुशंसा अनुसार उपययंत्रीगणों मानचित्रकार की पदोन्नति, सहायक यंत्री के पदो पर किये जाने की स्वीकृति के संबंध मे पुष्टि का प्रत्याशा में प्राप्त स्वीकृति को सर्व सम्मति से मेयर इन काउंसिल मे किया स्वीकृत।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 बीएलसी घटक अन्तर्गत 130 हितग्राहियों की सूची को भी मेयर इन काउंसिल मे किया स्वीकृत। बैठक समाप्ति के पश्चात महापौर के साथ सभी मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं निगमायुक्त तथा सभी अधिकारियों के साथ राष्ट्रगान कर बैठक का समापन हुआ। बैठक का आभार श्रीमती पिपलोनिया ने माना।
महापौर की अनुमति से रखे गये अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत मेयर इन काउंसिल ने रखे गये अन्य विषयों को भी किया स्वीकृत। बैठक मे उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...