Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद"_ कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी स्कूल, बालगढ़ में किया गया आयोजन,, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी

जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद"_ कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी स्कूल, बालगढ़ में किया गया आयोजन,, 

विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और कानून की जानकारी

देवास : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में _"जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद"_ कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी स्कूल, बालगढ़ में किया गया। कार्यक्रम *जिला शिक्षा अधिकारी देवास* के समन्वय एवं सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना तथा युवाओं को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना रहा।
कार्यक्रम में कक्षा _11वीं एवं 12वीं_ के लगभग _100 छात्र-छात्राओं_ ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों, भारतीय कानूनों की मूलभूत जानकारी, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश शासन की मंशानुरूप _"साइबर जागरूकता – सशक्त युवा – बेहतर भविष्य – सुरक्षित समाज"_ की अवधारणा से जोड़ा गया। उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने, कानून का सम्मान करने तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के उपरांत समस्त छात्र-छात्राओं को थाना कोतवाली, देवास का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्हें थाना परिसर, पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों के पंजीयन की प्रक्रिया, महिला सहायता डेस्क, अपराध विवेचना, आपातकालीन सेवाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पुलिस कार्यप्रणाली को निकट से समझा और अधिकारियों से संवाद कर जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजीव सूर्यवंशी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती बबीता बामनिया, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्यामचंद्र शर्मा, सूबेदार श्री आनंद कुमार एवं उप निरीक्षक श्रीमती सीमा परमार उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल, श्री अतुल शर्मा,श्री विकास मोहने एवं श्री अंकित चौहान* सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि युवाओं को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। देवास पुलिस भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...