देवास। मध्यप्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती अपने अल्प प्रवास पर देवास पहुंचे। इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती एवं प्रदेश सचिव अशोक गोस्वामी इंदौर से ग्वालियर जाते समय देवास स्टेशन रोड स्थित होटल सागर में रुके। इस दौरान इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनका पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष शेषमणि पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें देवास सहित जिले भर में इंटक की चल रही गतिविधियों पर विचार विमर्श का चर्चा की गई। राजेन्द्र सिंह नाती ने कहा कि उनके देवास आगमन का मुख्य उद्देश्य जिले में इंटक संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है तथा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों का राष्ट्रीय स्तर पर सभी श्रमिक संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत समस्त जिलों में 10 अगस्त को शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आयोजित करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तथा गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से श्रमिक हितों की रक्षा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राजेन्द्र जाधव, शेषमणि पाण्डे, राजेन्द्रपुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, हरनाम सिंह, प्रवीण उगडे, महेश जाटव, जयंत रेडेकर, श्री भालसे सहित बड़ी संख्या में इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पंजाबराव काले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नामदेव मुनीर ने व्यक्त किया।

0 Comments