Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने देवास सहोदया समूह नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम

सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने देवास सहोदया समूह नृत्य प्रतियोगिता में लहराया परचम
देवास: सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने देवास सहोदया अंतर-विद्यालयीन समूह नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विजय हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स (DSSC) के तत्वावधान में 21 अगस्त 2026 को सेन थॉम एकेडमी, देवास में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता की थीम “शास्त्रीय-पाश्चात्य फ्यूजन” थी, जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन नृत्य-संयोजन, प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, वेशभूषा एवं तालमेल जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया गया।
सेंट्रल इंडिया एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, उत्कृष्ट टीमवर्क, भाव-भंगिमाओं एवं प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने उन्हें प्रतियोगिता में विजेता बनाया और पूरे CIA परिवार को गौरवान्वित किया।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं आपसी तालमेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा तथा समस्त स्टाफ ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...