Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार उठा रही प्रभावी कदम- सांसद श्री सोलंकी,,सदन में सांसद श्री सोलंकी के तारांकित प्रश्नों पर संबंधित मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए उत्तर

पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार उठा रही प्रभावी कदम- सांसद श्री सोलंकी,,

सदन में सांसद श्री सोलंकी के तारांकित प्रश्नों पर संबंधित मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए उत्तर
देवास। लोकसभा क्षेत्र देवास शाजापुर के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा लोकसभा में तारांकित प्रश्न किए गए ।सदन में श्री सोलंकी ने अपने तारांकित प्रश्नों से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। श्री सोलंकी ने देश में कार्बन सिंक निर्माण, वन पुनरुद्धार, जैव विविधता संरक्षण, ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम, सामुदायिक भागीदारी तथा गैर-इमारती वन उत्पादों (एनटीएफपी) को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी मांगी । सांसद श्री सोलंकी के इन प्रश्नों पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर में बताया कि भारत ने वर्ष 2030 तक वन एवं वृक्ष आवरण बढ़ाकर 2.5 से 3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाने के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2022 तक देश लगभग 2.44 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य कार्बन पृथक्करण का स्तर प्राप्त कर चुका है । राष्ट्रीय हरित भारत मिशन, काम्पा, मिष्टी, नगर वन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में वनीकरण और पारिस्थितिकी पुनरुद्धार के कार्य किए जा रहे है । मंत्री श्री यादव ने मिस्टी योजना, ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम, ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी प्रदान की । सांसद श्री सोलंकी द्वारा लोकसभा में उठाए गए इन प्रश्नों के माध्यम से देवास-शाजापुर सहित देशभर में वन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय संतुलन तथा स्थानीय समुदायों की भागीदारी जैसे विषयों पर सरकार की योजनाओं और प्रगति की विस्तृत जानकारी सदन के माध्यम से सामने आई । सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने, वन आवरण बढ़ाने तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उक्त जानकारी लोकसभा मिडिया प्रभारी शेखर कौशल ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...